UNIFORM CIVIL CODE
भारत में समान नागरिक संहिता (Uniform civil code) लागू करने को लेकर बहस तेज हो गई है | इसके लिए देश के नागरिक से राय माँगने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है | अमेरिका, आयरलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, तुर्की , इंडोनेशिया, सूडान, इजिप्ट, जैसे कई देश हैं जहां समान नागरिक संहिता लागू है | 22 वें विधि आयोग ने यूसीसी पर लोगों की राय जानने के लिए ईमेल आईडी- membersecretary-ici@gov.in जारी किया है ताकि कोई भी संगठन या व्यक्ति अपनी राय भेज सके |
क्या है समान नागरिक संहिता
सामान नागरिक संहिता का मतलब है की एक देश एक कानून | सामान नागरिक संहिता के तहत देश में रहने वाले सभी धर्मों के लोगों के लिए एक कानून होगा | सामान नागरिक संहिता के तहत विवाह,तलाक, बच्चा गोद लेना,सम्पत्ति के बंटवारे जैसे विषय आते हैं | फिलहाल अभी तक ऐसा कोई कानून हमारे देश में लागू नहीं है ,यहाँ कई कानून धर्म के आधार पर तय हैं |
भारत में हिन्दू ,सिख ,जैन और बौद्ध के लिये एक व्यक्तिगत कानून है | वहीँ मुसलमानों और ईसाईयों के लिए उनके अपने कानून हैं | इसलाम धर्म के लोग शरियत या शरिया कानून को मानते हैं , जबकि अन्य धर्म के लोग भारतीय संसद द्वारा तय कानून को सर्वोपरि मानतें है |
Hallo friends please spam comments na kare.post kesi lagi jarur bataye or post share jarur kare.